नराकास, हल्द्वानी की समीक्षा बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह
दिनांक 17 जून, 2026 को श्री संजय प्रकाश (क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा, हल्द्वानी) की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), हल्द्वानी की 17वीं अर्द्धवार्षिक छमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के उप निदेशक (कार्यान्वयन) डॉ. छबिल कुमार मेहेर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मंच पर एरीज के निदेशक डॉ मनीष कुमार नजा की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही |
इस अवसर पर समिति की पत्रिका *कुमाऊँ दर्पण* के नवीनतम अंक का विमोचन किया गया तथा नराकास द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। एरीज के श्री अर्जुन सिंह को पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया | साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु एरीज के नामित राजभाषा प्रभारी श्री मोहित जोशी को सम्मानित किया गया।बैठक में सदस्य बैंकों, भारत सरकार के कार्यालयों एवं बीमा कंपनियों के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
